नैनीताल, मार्च 24 -- नैनीताल, संवाददाता। बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल में मंगलवार को कायाकल्प की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, वार्ड, मशीन, भवन और साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। सभी व्यवस्थाएं सही मिलीं।अस्पताल के पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा ने बताया कि कायाकल्प की टीम की ओर से साल में दो बार अस्पताल का निरीक्षण किया जाता है। यह दूसरा निरीक्षण था, जिसमें अस्पताल की व्यवस्थाएं अच्छी पाई गई हैं। बताया कि पहला निरीक्षण क्वालीफाई होने के बाद दूसरा निरीक्षण किया जाता है। इस निरीक्षण में क्वालीफाई होने के बाद अस्पताल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हो जाएगा। निरीक्षण टीम में कर्णप्रयाग के डॉ. बीपी पुरोहित, गोपेश्वर चमोली के रणजीत सिंह, ज्योर्तिमठ की हेमलता बुटोला शामिल रहीं। इस दौरान अस्पताल के ...