फतेहपुर, मार्च 28 -- जहानाबाद। कायाकल्प अवार्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जहानाबाद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने के उपलक्ष्य में शनिवार को अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएमओ डा. राजीव नयन गिरी की उपस्थिति में अस्पताल के डाक्टरों, फार्मासिस्टों, स्टाफ नर्सों एवं अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सीएचसी परिसर में आयोजित समारोह में सीएमओ ने कहा कि यह उपलब्धि अस्पताल के समस्त स्टाफ की मेहनत, लगन और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान करना और उनके साथ मानवीय व्यवहार रखना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी सोच और कार्यशैली ने जहानाबाद सीएचसी को प्रदेश में शीर्ष स्थान दिलाया है। उन्होंने कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.