चंदौली, फरवरी 26 -- पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नगर निवासी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त करते हुए यह बताया कि महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक एमएलसी वाराणसी खंड आशुतोष सिन्हा को ग्राम विकास मंत्रालय भारत सरकार का राज्य एवं जिला स्तरीय दिशा समिति का सदस्य चुना गया है। पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नामित करने के बाद सदस्य चुना गया। इसमें शैलेंद्र श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार, विजय श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, रानू श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...