मिर्जापुर, मार्च 16 -- मिर्जापुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई की रविवार को जिला कार्यालय कजरहवा पोखरा पर हुई बैठक में सर्वसम्मत से होली मिलन समारोह 22 मार्च को जिला कार्यालय पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम शाम पांच बजे से आरंभ होगा। कलाकार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। जिलाध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव ने पूर्व जिला सचिव संजय श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। बैठक में डा. डी एल श्रीवास्तव, डॉ अरविंद श्रीवास्तव, केबी लाल, किरण श्रीवास्तव, पुलक श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सतीश सिन्हा आदि रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव और संचालन जिला महामंत्री सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.