मुरादाबाद, दिसम्बर 14 -- मुरादाबाद। कायस्थ सामाजिक चेतना एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति की ओर से रविवार को शहर के चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में 18वां कायस्थ वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरूआत आनंद जौहरी, बीके भटनागर, डॉ. संतोष सक्सेना व नरेंद्र प्रसाद सक्सेना ने दीप प्रज्वलित करके की। सम्मेलन में जिले के अलावा प्रदेश के कई जिलों से परिवारों ने अपने-अपने बच्चों के पंजीकरण कराए। इस दौरान सम्मेलन में पांच रिश्ते तय किए गए। कार्यक्रम का संचालन अनुराग सक्सेना एडवोकेट ने किया। इस मौके पर विनीत सक्सेना, नीतू सक्सेना, श्याम सक्सेना एडवोकेट, आलोक सिन्हा, कैलाश भटनागर, वंदना सिन्हा व विजय सिन्हा समेत अन्य लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...