रांची, जुलाई 13 -- रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश ने जिलों में विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता अभियान को लेकर जागरुकता अभियान चलाया। कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कुमार सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि विवाहित महिलाओं को वर्ष 2003 की मतदाता सूची में माता-पिता व दादा-दादी से संबंधित दस्तावेज देने में परेशानी हो रही है। महासभा ने चुनाव आयोग से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...