गाजीपुर, मार्च 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उनके चंदन नगर स्थित आवास पर हुई। बैठक में संगठन को गति देने और मजबूत बनाने के साथ-साथ आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने सेंट्रल बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवशंकर सिन्हा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य आशुतोष कुमार सिन्हा ने समाज के लोगों से संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि बिखरा हुआ समाज न तो विकास कर सकता है और न ही उसकी कहीं प्रभावी पहचान बन पाती है। उन्होंने समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि विरासत में मिले इतिहास को सहेजने की आवश्यकता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.