रामगढ़, मार्च 15 -- ​रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। ​अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, रामगढ़ की ओर से स्थानीय 'होटल मिलन' में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने की। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी 5 अप्रैल 2026 को बोकारो में होने वाले 'ऐतिहासिक कायस्थ महासंगम' की रूपरेखा तैयार करना और समाज की राजनीतिक उपेक्षा के विरुद्ध आवाज बुलंद करना था। संचालन जिला महामंत्री राजीव पामदत्त ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला संयुक्त सचिव मनोज कुमार सिन्हा ने किया। स्वागत भाषण देते हुए जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि संवैधानिक और राजनीतिक निकायों में कायस्थ समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने का समय आ गया है। विभिन्न दलों द्वारा समाज की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की गई। वरिष्ठ भाजपा नेता और उद्योगपति रणंजय कुमार (कूंटू बाबु) ने युवाओं ...