जौनपुर, अप्रैल 17 -- जौनपुर। नगर के एक कालेज में गुरुवार को कायस्थ चेतना संगोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान मुख्य वक्ता अजय शंकर श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र सिन्हा की मौजूदगी में राज कालेज के प्रवक्ता अंजनी श्रीवास्तव को कायस्थ पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करने की घोषणा की। इस दौरान कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, श्याम रतन श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, आनन्द मोहन श्रीवास्तव, आनन्द शंकर श्रीवास्तव, प्रदीप अस्थाना सहित कई लोगों ने अंजनी श्रीवास्तव को बधाई दी। सभी ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनकी ईमानदारी, मेहनत और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम है। साथ ही विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कायस्थ पार्टी उत्तर प्रदेश में और मजबूत होगी तथा समाज को नई दिशा मिलेगी। यह भी पढ़ें- सामाजिक-शैक्षणिक विकास पर जोर अंत में उपस्थित...