बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो की ओर से चित्रांश महासम्मेलन का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व विधायक अभयकांत प्रसाद, राजीव रंजन सहित अन्य अतिथियों ने किया। सुबोध कांत सहाय ने कहा कि कायस्थ को हर क्षेत्र में एक होना जरूरी है चाहे वह राजनीति का क्षेत्र हो या सामाजिक क्षेत्र हो। आपस में मिलकर काम करें। कार्यक्रम को बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिया रंजन सराहा l इससे पहले बोकारो संगीत कला अकादमी के बच्चों ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान कायस्थों की उन्नति, बेटी बचाओ बेटी को बचाने व पढ़ने की समस्या पर चर्चा की गई। मौके पर भैया प्रीतम, राज श्रीवास्तव, सुदीप सिन्हा, संजय सिन्हा, संजय सिन्हा, रतन लाल, ओंकार सिन्हा, ललित सिन्हा, प्रवीण सिन्...