जहानाबाद, जुलाई 13 -- ​विद्यालय स्तर पर आपदा प्रबंधन शिक्षा को बढ़ावा देने का दिया सुझाव काको, संवाददाता। कायनात इंटरनेशनल स्कूल काको के 25 भारत स्काउट्स एवं गाइड्स विद्यार्थियों और 5 शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल राजभवन में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन से भेंट की। इस मुलाकात का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना विकसित करना था। ​ यह भी पढ़ें- निरंतर सीखते रहने की प्रवृति रखें विद्यार्थी : राज्यपालराज्यपाल के साथ संवाद संवाद के दौरान विद्यार्थियों में तुफैल आज़म, यशस्वी रंजन और शरजील अहमद काकवी ने राज्यपाल के सैन्य व प्रशासनिक जीवन, संघर्षों तथा बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के भविष्य को लेकर प्रश्न पूछे। राज्यपाल ने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अध्ययन और जनसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने...