गंगापार, जून 27 -- काम से लौट रहे एक मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो लोगों पर रास्ता रोककर गाली-गलौज और हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। भरहा गांव निवासी रामबहादुर ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह काम खत्म कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि पचदेवरा ओवरब्रिज के पास पहले से घात लगाए बैठे दो लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। हमले में उन्हें चोटें आईं। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपित उनकी कुछ वस्तुएं भी ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...