काम से परेशान हो दूधिये ने खुद के हत्या की रची साजिश
फतेहपुर, अप्रैल 6 -- छिवलहा। अपने काम और घर वालों के दबाव में दूधिया इतना परेशान हो गया कि उसने खुद के ही हत्या की झूठी साजिश रच डाली। ऐसा लापता हुआ कि पुलिस को लगे की किसी ने अगवा कर हत्या की है। पुलिस ने दूधिया युवक को बरामद कर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। हथगाम थाना के अहिरनगांव उर्फ चकबबुल्लापुर निवासी 22 वर्षीय विनय उर्फ राजन यादव तीन वर्षों से दूध व खोया का कारोबार करता था। रोज की तरह शुक्रवार रात भी करीब नौ बजे डिलीवरी के लिए छिवलहा कस्बे गया था। काफी देर तक वापस न आने पर परिवार ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह गौसपुर गांव के लोगों ने चकबबुल्लापुर मार्ग पर खड़ंजे के पास एक गहरे नाले में विनय की बाइक और उससे बंधा दूध का कैन पड़ा मिला था। थोड़ी दूर में चप्पल और फटी टीशर्ट मिली थी। जिससे यह आशंका हो चली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.