हमीरपुर, मार्च 18 -- बिवांर, संवाददाता। राजमिस्त्री का काम सीखने वाला युवक अपने उस्ताद की पत्नी ले उड़ा। मामला थाने तक पहुंच गया, लेकिन पत्नी पति के साथ रहने को राजी नहीं है। पति ने प्रेमी के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौदहा निवासी दिलीप सिंह ने थाना बिवांर में तहरीर देते हुए बताया कि वह कानपुर में दो बच्चों और पत्नी के साथ रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता है। बिवांर थाने के बंडा गांव का युवक उसी के पास रहकर काम सीखता था। इसी दोरान उसकी पत्नी से युवक की बातचीत होने लगी, जिसने उसे बरगलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इनकी लुक छिपकर मुलाकातें भी होने लगी। उसने जब रोका-टोकी की तो दो दिन पहले युवक उसकी पत्नी को लेकर अपने घर आ गया। पत्नी को गायब देख पति बुधवार सुबह युवक के घर पहुंच गया। लेकिन पत्नी पति के साथ जाने को राज...