नोएडा, जून 16 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल कर डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीण रंजन सिंह को उनके पद से हटा दिया गया। विभागीय कार्यों में शिथिलता और अपेक्षित प्रदर्शन नहीं होने के कारण पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। उनकी जगह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि शंकर निम को ग्रेटर नोएडा का नया डीसीपी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह डीसीपी मुख्यालय थे। नए डीसीपी रवि शंकर निम ने जिम्मेदारी संभाल ली है। माना जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण की रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- काम में कमी मिलने पर नाराजगी जताई प्रवीण रंजन सिंह के क...