नोएडा, अप्रैल 10 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने काम में लापरवाही बरतने पर गुरुवार को फेज-2 थाना प्रभारी और एलआईयू के सिपाही को निलंबित कर दिया। उन्होंने ठीक से काम न करने वाले कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी फटकार लगाई। यह कार्रवाई सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग में की गई। पुलिस कमिश्नर ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई थी। बैठक में सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी, एडीसीपी, एसीपी और विभिन्न थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान जिले में घटित अपराधों, उनके निस्तारण की स्थिति और पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कुछ अधिकारियों के कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आई।पुलिस कमिश्नर ने का...