उरई, मई 30 -- उरई। संवाददाता लगातार अनुपस्थिति के साथ ही काम में लापरवाही बरतने पर कोंच में तैनात राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। शिकायत मिलने पर डीएम द्वारा इसकी जांच कराई गई थी। इसमें पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई।कोंच तहसील में राजस्व निरीक्षक परमात्मा शरण की तैनाती है। स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत की गई थी कि न तो वह समय से उपस्थित रहते हैं और जनगणना से लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यों में भी उनके द्वारा कोई रुचि नहीं ली जा रही इससे कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा मामले की जांच एसडीएम से कराई गई थी। इसमें राजस्व निरीक्षक द्वारा लापरवाही की पुष्टि की गई। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि उनके द्वारा जनगणना से लेकर निर्वाचन कार्यो में लापरवाही बरती गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने ...