उरई, अप्रैल 24 -- उरई, संवाददाता। जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन व पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में कर योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्ष 2024 में चयनित लाभार्थियों की सूची के अनुसार कार्यों में तेजी लाते हुए लंबित आवासों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। बैठक के दौरान यह भी समीक्षा की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.