बक्सर, मई 9 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। काम में कोताही बरतना 42 पुलिस अफसरों व कर्मियों को भारी गुजरा। नाराज पुलिस कप्तान ने सभी को शो कॉज किया है। आगे सख्त कार्रवाई के संकेत भी दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कुछ पुलिस अफसरों व कर्मियों ने अदालत में मुकदमों की डायरी व संबंधित प्रतिवेदन समय से उपलब्ध कराए जाने के मामले में लापरवाही बरती। सबों ने पुलिस कप्तान के आदेश को भी गंभीरता से नहीं लिया। समीक्षा के दौरान इस मामले में जिले के विभिन्न थानों और पुलिस विभाग की शाखाओं में कार्यरत 42 पुलिस अफसर व कर्मी चिह्नित हुए। इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कप्तान शुभम आर्य ने कहा कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं रहा, तो सख्त कार्रवाई तय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...