नई दिल्ली, जनवरी 28 -- आज की तेज रफ्तार जिंदगी में काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना एक बड़ी चुनौती बन चुका है। लगातार काम का दबाव, स्क्रीन टाइम और मानसिक थकान हमें अंदर से खोखला कर देती है और असंतोष बढ़ने लगता है। ऐसे में कुछ छोटे लेकिन असरदार बदलाव आपकी लाइफ को बेहतर बना सकते हैं। वर्क-लाइफ बैलेंस कोई एक दिन में मिलने वाला लक्ष्य नहीं, बल्कि रोज की छोटी आदतों से बनने वाली जीवनशैली है।6 आदतें जो आपकी जिंदगी में पॉजिटिव बदलाव ला सकती हैं:इकिगाई (Ikigai) का कॉन्सेप्ट अपनाएं जापान की अवधारणा 'इकिगाई' का मतलब है- वो काम जो आपको पसंद हो, जिसमें आप अच्छे हों और जिसकी दुनिया को भी जरूरत हो। जब आपका काम आपकी रुचि और स्किल्स से मेल खाता है, तो काम बोझ नहीं बल्कि आनंद बन जाता है। रिसर्च बताती है कि इकिगाई खोज लेने वाले लोग कम तनाव में रहते हैं ...