बरेली, मई 27 -- बरेली। मंगलवार को सदर तहसील में एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल विपिन पटेल को कथित तौर पर 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था। बड़ी संख्या में लेखपालों ने कोतवाली पहुंचकर इसका विरोध किया था। एंटी करप्शन टीम पर साजिश करने का आरोप लगाते हुए लेखपाल बुधवार को तहसील में धरने पर बैठ गए हैं। लेखपाल संघ का आरोप है कि बिना ठोस साक्ष्य के लेखपाल विपिन को जबरन फंसाया गया है। उनका कहना है कि पूरी कार्रवाई को रिश्वतखोरी का रंग देने की कोशिश की गई है। यह भी पढ़ें- दाखिल-खारिज के लिए रिश्वत लेते लेखपाल को एंटी करप्शन ने किया गिरफ्तार, साथियों ने घेरी कोतवाली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...