संतकबीरनगर, जून 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लॉक में मनरेगा दम तोड़ती नजर आ रही है। चालू वित्तीय वर्ष के 72 दिन बीतने के बावजूद 113 ग्राम पंचायतों में महज 3,487 मानव दिवस ही सृजित हो सके हैं। केवल 31 ग्राम पंचायतों में मस्टर रोल जारी होने से हजारों जॉब कार्डधारक मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अधिकांश ग्राम पंचायतों में काम शुरू न होने से मजदूरों को गांव में रोजगार नहीं मिल रहा, जबकि कई प्रधान मनरेगा के कार्य शुरू कराने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

सेमरियावां ब्लॉक में मनरेगा की रफ्तार सेमरियावां ब्लाक में मनरेगा की रफ्तार इस वित्तीय वर्ष में बेहद धीमी चल रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्तीय वर्ष के 72 दिन बीतने के बाद भी रोजगार सृजन का लक्ष्य काफी पीछे है। ब्लॉक की 113 ग्राम पंच...