गाज़ियाबाद, मार्च 18 -- गाजियाबाद। पंचायतों में किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर सीडीओ ने पंचायत विभाग के साथ बैठक की। पंचायतों में काम न करने वाले सहायकों पर कार्रवाई होगी। इसके निर्देश सीडीओ ने पंचायती राज अधिकारी को दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने पंचायती राज विभाग के साथ विकास भवन में बैठक की। अधिकारी ने पंचायतों में कार्य करने के लिए पंचायत सहायकों के गांवों में कार्य न करने को लेकर नाराजगी जताई। सीडीओ ने पंचायती राज अधिकारी जाहिद हुसैन को निर्देश दिया कि जो भी पंचायत सहायक गांवों में काम न कर रहे हों उनको पद से हटाया जाए। इस दौरान बैठक में अन्य कार्यों की समीक्षा भी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...