यरुशलम, अगस्त 19 -- गाजा में बुधवार को घातक हवाई हमलों ने फिलिस्तीन में कमजोर पड़ रहे संघर्षविराम को आगे बढ़ाने के अमेरिकी प्रयासों पर और सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय अस्पतालों और फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट के अनुसार, अमेरिकी वार्ताकारों ने इजरायल से गाजा पट्टी में हमले कम करने को कहा था। लेकिन इसके महज दो दिन बाद बुधवार को हुए दो हमलों में 10 लोगों की मौत हो गई। दो प्रत्यक्षदर्शियों और हमास के एक अधिकारी ने बताया कि इजरायली सैनिकों ने दक्षिणी गाजा में संघर्षविराम रेखा पार की और बुधवार तड़के हमास के एक पुलिस कर्नल को हिरासत में लिया।कमांडर को निशाना बनाकर हमला इजरायली सेना ने कहाकि बुधवार को नुसेरात में एक हमला हमास के एक कमांडर को निशाना बनाकर किया गया था। वह सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमास के नेतृत्व वाले हमले में शामिल था। उस...