गंगापार, दिसम्बर 21 -- थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी अंतर्गत बीरपुर गांव में मजदूरी के दौरान एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने ठेकेदार और अस्पताल की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी अंतर्गत बीरपुर गांव में शनिवार को मजदूरी के दौरान एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान करछना गांव निवासी 58 वर्षीय लल्लू राम प्रजापति पुत्र स्व. भोलानाथ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लल्लू राम शनिवार सुबह बीरपुर गांव में निर्माणाधीन एक मकान में मजदूरी करने गया था। काम के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। काम पर बुलाने वाले ठेकेदार ने परिजनों को सूचना दी कि लल्लू राम घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए भीरपुर के एक निजी अस्पत...