हमारे संवाददाता, अक्टूबर 8 -- बिहार के करीब 10 मजदूरों ने दावा किया है कि उन्हें मध्य प्रदेश में बंधक बना लिया गया है। दरअसल गोपालगंज जिले में बैकुंठपुर, मांझागढ़ समेत अन्य थाना क्षेत्रों के करीब दस मजदूरों को मध्यप्रदेश के रतलाम में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। वहां से मजदूरों ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि उन्हें एक लाख में कंपनी के हाथों बेच दिया गया है। वीडियो से उन्होंने प्रशासन और सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगाई है। मजदूरों में बैकुंठपुर के दिघवा-दुबौली व खैरा तथा मांझागढ़ के धामापाकड़ और भोजपुरवा के रहने वाले शामिल हैं। कमल ने वीडियो में बताया है कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धामापाकड़ गांव का धर्मेंद्र यादव दस मजदूरों को मध्यप्रदेश के रतलाम में एक कंपनी में काम दिलाने के लिए ले गय...