काम दिलाने के बहाने पेंट ठेकेदार पर जानलेवा हमला, दो दांत टूटे
रुद्रपुर, मई 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के ग्राम मल्सी निवासी एक पेंट ठेकेदार को काम दिलाने के बहाने बुलाकर अज्ञात युवकों ने लाठी, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर घायल को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मल्सी निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र अखलाक अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पेंट का काम करता है। बीती 25 अप्रैल को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें पेंट का काम कराने की बात कही गई। शुरुआत में उसने समय नहीं होने की बात कहकर मना कर दिया, लेकिन लगातार फोन और आग्रह करने पर वह बताए गए स्थान पर मिलने पहुंच गया। आरोप लगाया कि जैसे ही वह रामनगर से नए बाईपास रोड पर पहुंचा, वहां मौजूद एक युवक ने अपने दो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.