पूर्णिया, अगस्त 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। काम दिलाने के बहाने छात्र को बंधक बनाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्र कटिहार के भर्री गांव का रहने वाला है। वह केहाट थाना के डीआईजी चौक के समीप एक लाॅज में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि छात्र के कुछ साथियों ने उसे काम दिलाने की बात कही और पश्चिम बंगाल के कलियाचक स्थित एक होटल में बंधक बना लिया। करीब दस दिनों से छात्र वहां बंधक के रूप में रहा। इसकी भनक छात्र के परिजनों को बुधवार शाम को लगी। जिसके बाद मामले की जानकारी केहाट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लाॅज के एक अन्य छात्र को डिटेन कर पूछताछ करना शुरू किया कि उक्त छात्र गुरूवार शाम को किसी तरह पूर्णिया पहुंचा। केहाट थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला रुपये के लेनदेन से जुड़ा है। छात्र की ओर से आव...