गुमला, जून 25 -- घाघरा प्रतिनिधि। विशुनपुर थाना क्षेत्र के बलातूपाट हेलता गांव निवासी सकलमनि उराइन ने अपनी पुत्री के लापता होने को लेकर घाघरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने घाघरा के पाकरटोली निवासी जितेंद्र महतो और उसकी पत्नी सीता देवी पर काम दिलाने का झांसा देकर बेटी को दिल्ली ले जाने का आरोप लगाया है।

शिकायत का विवरण आवेदन में सकलमनि उराइन ने बताया है कि करीब पांच वर्ष पूर्व उक्त दंपति उसकी पुत्री रेवंती कुमारी को रोजगार दिलाने के नाम पर अपने साथ दिल्ली ले गए थे। शुरुआती दिनों में बेटी की फोन पर बात कराई जाती थी। बातचीत के दौरान रेवंती अक्सर घर लौटने की इच्छा जताती थी, लेकिन हर बार उसे बाद में भेजने का आश्वासन दिया जाता रहा।

बेटी का लापता होना महिला के अनुसार फरवरी 2024 के बाद से उसकी बेटी से किसी प्रकार का संपर्क नहीं ह...