गढ़वा, जून 13 -- गढ़वा, संवाददाता। जिलांतर्गत भंडरिया प्रखंड से काम के लिए कर्नाटक ले जाए जा रहे 16 लड़कियों सहित 20 बच्चों को रेस्क्यू करने का मामला प्रकाश में आया है। सभी को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर अंतरराज्यीय बस स्टैंड से बरामद किया गया। सभी को यात्री बस से वहां लाया गया था। सभी बच्चे भंडरिया थाना क्षेत्र के बताए जाते हैं। उन्हें शुक्रवार देर शाम बस स्टैंड से रेस्क्यू किया गया है। फिलहाल जिला बाल संरक्षण के निगरानी में रखे गए हैं। उनमें चार-पांच ही बालिग हैं। रेस्क्यू करने के बाद पूछताछ में पता चला कि सभी बच्चियों और बच्चों को कर्नाटक में अलग-अलग कंपनियों के काम दिलाने के नाम पर ले जाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- पांकी से छह बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त उसकी सूचना सामाजिक संगठन एमएसवीपी को मुखबिर से मिली। उसके बाद स्थानीय ...