नोएडा, मई 18 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । सेक्टर-142 में काम दिलवाने का झांसा देकर दो महिलाएं अपने साथियों के साथ मिलकर एक अन्य महिला के गहने लेकर फरार हो गईं। घटना के काफी देर बाद भी जब आरोपी नहीं लौटे तो पीड़ित महिला ने फेज-2 थाने में शिकायत दी। दिल्ली के द्वारका निवासी लक्ष्मी थापा ने पुलिस को बताया कि रानी और राखी नाम की महिला ने काम दिलवाने की बात कहकर उन्हें शनिवार को सेक्टर-142 आने को कहा। लक्ष्मी सुबह दस बजे वहां पहुंच गईं। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने उनको सुबह से शाम चार बजे तक इधर-उधर घुमाया। इस दौरान उनको एनएसईजेड पुस्ता रोड के पास ले जाया गया। दोनों महिलाओं ने कहा कि यहां पर चोरी की काफी घटनाएं होती हैं। लक्ष्मी को गहने उतारकर पर्स में रखने को कहा गया। महिलाओं ने जैसा कहा, लक्ष्मी ने वैसा ही किया। कुछ ही देर बाद रानी और ...