दरभंगा, जुलाई 25 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि कर्मचारी संघ ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के पहले दिन विवि मुख्यालय में कार्यरत शिक्षकेतर कर्मचारी काम छोड़ धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। विवि प्रशासन की ओर से वार्ता की पहल हुई, लेकिन हड़ताल रोकने में सफलता नहीं मिली। कर्मचारियों के हड़ताल से विवि मुख्यालय के कार्यालयों में कामकाज बाधित हो गया।

मांगों का विवरण बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर यादव ने बताया कि विवि प्रशासन को कई बार मांगों से अवगत कराया जा चुका है। हर बार आश्वासन देकर विवि प्रशासन टालमटोल की नीति पर काम कर रहा है। इससे पूर्व 26 एवं 27 मई को विवि मुख्यालय के कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया था। एक और दो जून को कलमबंद हड़ताल भ...