कानपुर, अप्रैल 2 -- बादशाहीनाका सब्जी मंडी में रहने वाले 46 वर्षीय रामजी शुक्ला बुधवार से लापता हैं। देर रात तक भाई के घर न पहुंचने पर बहन ज्योति समेत परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। ज्योति ने बताया कि भाई रामजी बुधवार सुबह शुक्लागंज में काम करने के लिए निकले थे। दोपहर में उनसे फोन पर बातचीत हुई, फिर रात में अचानक मोबाइल बंद आने लगा। अनहोनी की आशंका को देख गुरुवार को परिजनों ने बादशाहीनाका थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लापता युवक की तलाश की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...