चित्रकूट, मार्च 26 -- चित्रकूट, संवाददाता। मऊ थाना क्षेत्र के टिकरा में काम के बहाने घर से लिवा जाकर आधा दर्जन लोगों ने युवक के साथ बेरहमी से पिटाई की साथ ही उसे बैंक के ऊपर कमरे में भी बंद रखा। सूचना पर पहुंचे पिता को जान से मारने की धमकी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चार हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। टिकरा निवासी विपिन विश्वकर्मा ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसके बेटे नितिन विश्वकर्मा को सुबह सात बजे घर से नंदन, वीरू निषाद, रज्जू वर्मा, कृष्ण कुमार, राजा निषाद व दो अज्ञात लोग काम का बहाना कर अपने साथ लिवा ले गए। इन सभी ने उसके बेटे के साथ मारपीट की। इसके बाद स्टेट बैंक के ऊपर कमरे मे बंद रखा। इसके बाद वीरू ने उसे फोनकर बुलाया। जब वह पहुंचा तो उसका बेट...