मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। काम के नाम पर शहर की सड़कों को काटने का सिलसिला नहीं थम रहा है। सबसे ज्यादा नल जल योजना की भूमिगत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें काटी जा रही है। पर, काम पूरा होने के बाद सड़कों की मरम्मत और निर्माण आधा-अधूरा या नहीं के बराबर हो रहा है। हालत यह है कि शहर में सौ से अधिक काटी गईं सड़कों को जैसे-तैसे मिट्टी-राबिश भरकर छोड़ दिया गया है। इसमें मेन रोड से लेकर गली-मोहल्लों तक की सड़कें शामिल हैं। अब शहरवासियों को विभाग की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। दरअसल, नल जल से जुड़ी योजना में भूमिगत पाइपलाइन के लिए सड़क काटने के बाद उसकी मरम्मत के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान नहीं होता है। इससे सड़क की मरम्मत या दोबारा निर्माण नहीं होने से कई जगहों पर खतरनाक स्थिति है। हालात की गंभीरता को देखते हु...