घाटशिला, सितम्बर 4 -- गालूडीह। बाघुड़िया पंचायत के नरसिंहपुर गांव के जोरघुटू से काम दिलाने के नाम पर दो बालिग और तीन नाबालिग लड़कियों को गुजरात ले जाने का मामला सामने आया है। ओडिशा आरपीएफ ने पूछताछ के दौरान मामला सामने आने पर पांचों लड़कियों को ट्रेन से सुरक्षित उतारा, जबकि कथित एजेंट मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, लाल मोहन कालिंदी नामक युवक ने गांव में लड़कियों को काम और अच्छे पैसे का लालच देकर गुजरात ले जाने की बात कही थी। इसके बाद पांचों लड़कियां उसके साथ रवाना हुईं। पुरी से अहमदाबाद की ट्रेन में बैठाने के बाद एजेंट रास्ते में उतर गया और अलग-अलग एजेंट लड़कियों पर नजर रखते रहे।मंगलवार को कांटाबांजी स्टेशन पर आरपीएफ ने पूछताछ के दौरान पांचों को रोक लिया। जांच में तीन लड़कियां नाबालिग मिलीं, जिन्हें पार्वती गिरी बाल निकेतन चाइल्ड ...