लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊ। ओल्ड नूरबाड़ी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन कल्लू शुक्रवार दोपहर डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स पर काम करते समय झुलस गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 21 फरवरी को भी इसी उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन हैदर डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स पर काम करते समय झुलस चुके हैं। दोपहर तीन बजे कल्लू डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स पर कार्य कर रहे थे। उसी दौरान शार्ट सर्किट होने से वह झुलस गए। आनन-फानन में उनके साथी कर्मचारी उन्हें सिविल अस्पताल ले आए। उनका चेहरा, हाथ और सीना झुलस गया है। बिजली कर्मचारी नेता देवेंद्र पाण्डेय ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन बाक्सों में एक से दूसरे फेस कि पटिया में बहुत कम जगह रहती है। वहां कार्य करने में काफी दिक्कत होती है। उन्होंने घायल कर्मचारी का उचित उपचार कराया जाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...