गाजीपुर, जून 23 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जमीन सन्दल गांव निवासी एक मजदूर की जौनपुर में सड़क निर्माण कार्य के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय मखन्चू बिंद पुत्र कत्तर बिन्द जौनपुर के केराकत क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग का पीच रोड निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। रविवार की शाम करीब पांच बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय जौनपुर रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रात 8:50 बजे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे 38 वर्षीय पत्नी सुखिया देवी, चार पुत्रियां सुनीता, करैली , आशा और उषा तथा वृद्ध पिता कतर ...