काम के दबाव में संविदा लाइनमैन ने दिया इस्तीफा
बस्ती, जून 8 -- विक्रमजोत। विद्युत उपकेंद्र 33/11 केवी विक्रमजोत पर तैनात संविदा लाइनमैन ने लगातार आवश्यकता से अधिक काम लेने के दबाव से परेशान होकर अपने पद से त्याग-पत्र दे दिया है। त्याग-पत्र देने वाले लाइनमैन श्रवण कुमार ने बताया है कि विक्रमजोत फीडर पर आठ फरवरी से अकेले कार्य कर रहा हूं। इतनी भीषण गर्मी में तथा जर्जर लाइनों के रखरखाव का कार्य अकेला संभव नहीं होगा। बताया कि लगभग चार महीने पूर्व लिखित और मौखिक रूप से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था, इसके उपरांत भी वहां कोई कर्मचारी नहीं आया। कहा कि संसाधन की कमी, ऊपर से उपभोक्ताओं का कार्य को लेकर दबाव शारीरिक एवं मानसिक रूप से काफी दबाव था। 12 से 16 घंटे कार्य करना पड़ रहा है। दिन रात कार्य करना संभव नहीं है। बार-बार कहने के बाद भी किसी और कर्मचारी को नहीं लगाया गया। विवश होकर त्याग-पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.