वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी। भीषण गर्मी के मद्देजर श्रम विभाग ने कामगारों और श्रमिकों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत एडवाइजरी जारी की है। कारखानों, औद्योगिक आस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, ईंट भट्ठा संचालकों, निर्माण कार्य संस्थाओं एवं बिल्डरों से अपील की गई है कि वे अपने प्रतिष्ठान में कार्यशील श्रमिकों के बचाव के लिए समुचित व्यवस्था करें। उप श्रम आयुक्त (वाराणसी क्षेत्र) डॉ. महेश कुमार पाण्डेय के मुताबिक श्रमिकों के काम के घंटों तथा पाली में परिवर्तन किया जाए। यथासंभव श्रमिकों से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक खुले स्थानों पर काम न कराया जाए। प्रतिष्ठान स्वामी श्रमिकों को शुद्ध शीतल पेयजल, छायादार ठंडे स्थान उपलब्ध कराएं। श्रमिकों के पूरे शरीर को ढंकने वाले (फुल स्लीव) सफेद कॉटन के कपड़े पहनने, साथ में गमछा-पानी की बोतल, टोपी सहित काम करने को प्र...