नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- उन कामकाजी लोगों के लिए एक शानदार खबर है जो अपनी नौकरी की व्यस्तता के कारण उच्च तकनीकी शिक्षा हासिल नहीं कर पा रहे थे। उत्तर प्रदेश तकनीकी शिक्षा परिषद ने एक बड़ी पहल शुरू की है, जिसके तहत अब उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारी अपनी नौकरी जारी रखते हुए पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा या डिग्री हासिल कर सकेंगे। यह योजना उन हुनरमंद कामगारों के लिए 'करियर बूस्टर' साबित होगी, जो केवल डिग्री न होने की वजह से प्रमोशन या बेहतर सैलरी से वंचित रह जाते थे। गाजियाबाद के शास्त्री नगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक इस योजना को लागू करने के लिए तैयार है। हालांकि, तकनीकी कारणों से इस सत्र में दाखिले नहीं हो सके, लेकिन अगले सत्र से यह प्रक्रिया पूरी तरह शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं इस योजना की खास बातें और आप इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.