प्रयागराज, जून 19 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान डीएम मनीष कुमार वर्मा और सीडीओ हर्षिका सिंह ने काम की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। एनआईसी सभागार में हुई बैठक में अफसरों ने धीमी प्रगति पर वीपीआरपीएल संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके अतिरिक्त टीपीआई को निर्देशित किया कि लगातार गुणवत्ता की जांच करते रहे और प्रत्येक बैठक में अपनी जांच आख्या के साथ ही प्रतिभाग करें। जांच आख्या में किन-किन स्थानों पर कार्य में कमियां पाई गई हैं, उसका स्पष्ट उल्लेख करें।संस्थाओं से कहा गया कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए अधिक से अधिक गांव में स्वच्छ जल पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ये भी निर्देश दिए की कार्यदायी संस्था को जहां-जहां विद्युत के कनेक्शन लिए जाने है...