मैनपुरी, जून 4 -- नगर पंचायत विकास कार्यों के लिए दृढ़ संकल्पित है और नगर में चारों तरफ विकास दिखाई भी दे रहा है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकास कार्य की धीमी रफ्तार लोगों के लिए राहत के बजाय आफत बन गई है। नगर के जीटी रोड स्थित कुरावली रोड पर सड़क किनारे नगर पंचायत द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है, जो अब लोगों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। ठेकेदार द्वारा एक दिन काम करने के बाद दस दिन के लिए काम बंद कर दिया जाता है। इस कारण उड़ती धूल लोगों की सांसों में घुल रही है और जरा सी बारिश होते ही सड़कें कीचड़ और फिसलन का मैदान बन जाती हैं। यह भी पढ़ें- सेलाकुई में बदहाल सड़कें और चौक नालियों से परेशान लोग सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जिनके घर और प्रतिष्ठान सड़क किनारे है...