कानपुर, मई 25 -- कानपुर। घर से काम की तलाश में दिल्ली जाने की बात कहकर निकले युवक का कटा शव दादानगर रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने हत्या की आशंका जताई। वहीं, पुलिस अपनी प्रथम दृष्टया जांच में इसे अत्महत्या बता रही है। बर्रा के गुंजन विहार निवासी 22 वर्षीय शिवा शर्मा फैक्ट्री कर्मी थे। परिवार में फर्नीचर कारीगर पिता राकेश शर्मा, मां मंगला देवी, भाई राहुल और तीन बहन हैं। भाई राहुल ने बताया कि शिवा दादा नगर स्थित फैक्ट्री में काम करता था। करीब एक सप्ताह पहले उसे नौकरी से हटा दिया गया था। इसके बाद रविवार शाम को घर से निकला था। रात करीब आठ बजे उसने कॉल की। उसने पूछा, कुछ खाना हो तो बताओ लेता आऊंगा, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। रविवार सुबह गोविंदनगर पुलिस ने कॉल कर द...