सोनभद्र, जनवरी 4 -- बभनी(सोनभद्र), हिन्दुस्तान संवाद। अपने घर से देश की राजधानी दिल्ली में काम की तलाश में निकला थाना क्षेत्र से एक 18 वर्षीय युवक लापता हो गया है। युवक की मां पिछले दो माह से अपने बेटे की तलाश में पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है। महिला का आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति उसके बेटे को काम दिलाने के बहाने छह माह पहले दिल्ली ले गया था, लेकिन बाद में अकेला लौट आया। बभनी थाना क्षेत्र के संवरा करोंधिया टोला गांव निवासी देवमति का बेटा रवीन्द्र गांव के ही एक व्यक्ति के साथ काम की तलाश में दिल्ली गया था। कुछ दिनों बाद साथ ले गया व्यक्ति अकेला ही गांव वापस आ गया। जब देवमति ने उससे रवीन्द्र के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह रवीन्द्र को अपने साथ नहीं ले गया था। इसके बाद देवमति ने अपने बेटे की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.