मैनपुरी, मार्च 23 -- बेवर, रोजगार की तलाश में आगरा गए क्षेत्र के ग्राम किशनपुर गढ़िया निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम है। किशनपुर गढ़िया निवासी 35 वर्षीय बिछपाल पुत्र सूरजपाल रोजगार की तलाश में शुक्रवार को आगरा गया था, जहां उसने एक दिन मजदूरी भी की। लेकिन वहां का माहौल अनुकूल न लगने के कारण उसने घर लौटने का निर्णय लिया। रविवार को वह बस स्टैंड की तरफ जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ईको कार ने लापरवाही व तेजी से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिछपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं घटना को अंजाम देने वाली कार की पुलिस तलाश कर रही है। मृतक के दो पुत्र 10 वर्षीय पवन व 8 वर्षीय करन हैं। घटना से मृतक की पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बु...