नई दिल्ली, मार्च 29 -- दाल विटामिन और मिनरल्स का अच्छा सोर्स है। लेकिन काफी सारे लोग दाल खाने से बचते हैं जबकि इसमे आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, फोलेट जैसे न्यूट्रिशन मौजूद होते हैं। वहीं दाल खाना तो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में भी मदद करता है। दाल को खाकर अगर ब्लोटिंग और गैस की समस्या होने लगती है तो न्यूट्रिशनिस्ट किरन कुकरेजा ने इसका सॉल्यूशन शेयर किया है।दाल को भिगोना क्यों जरूरी है न्यूट्रिशनिस्ट किरन कुकरेजा ने बताया कि पकाने से पहले लगभग सारी दालों को भिगोना जरूरी है। दालों को भिगोने से उसमे मौजूद एंटी न्यूट्रिएंट्स जैसे फाइटिक एसिड निकल जाते हैं। और गट आसानी से प्रोटीन को अब्जॉर्ब कर पाती है।दालों को कितनी देर भिगोएं? न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार दालों को भिगोने का टाइम सही होना चाहिए। इससे...