लखनऊ, अगस्त 26 -- लखनऊ। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने दो विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें लखनऊ होकर चंडीगढ़-लखनऊ और दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेंगी। लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता के अनुसार गाड़ी संख्या 04546 चंडीगढ़ से 27 अगस्त को रात 7:40 बजे रवाना होकर 28 अगस्त को सुबह 9:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04545 लखनऊ से 28 अगस्त को दोपहर एक बजे रवाना होगी। रास्ते में अंबाला छावनी, बड़ारा, जगाधरी कार्यशाला, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई स्टेशनों पर ठहराव होगा। ट्रेन में कुल 17 डिब्बे होंगे, जिनमें वातानुकूलित और सामान्य के डिब्बे शामिल हैं।गाड़ी यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन संख्या 04012 दिल्ल...