नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं सतत् शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) ने एमबीए प्रवेश सेमेस्टर परीक्षा 2025 के परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 20 दिसंबर 2025 की रात 11 बजकर 59 मिनट तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित विद्यार्थियों से समयसीमा के भीतर शुल्क जमा करने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। शुल्क और अन्य विवरण एसओएल की आधिकारिक वेबसाइट https://sol.du.ac.in पर उपलब्ध हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...