काम की खबर-गोमतीनगर, इंदिरानगर, चिनहट में बनेंगे 10 नए बिजली उपकेंद्र
लखनऊ, जून 28 -- - रसूलपुर, विनयखंड, पिकनिक स्पॉट, इंदिरानगर बी-ब्लॉक, देवा रोड, न्यू शिवपुरी, सतरिख रोड, कल्याणपुर, पपनामऊ व भैसोरा में उपकेंद्र बनेंगे - ट्रांसगोमती क्षेत्र की लगभग पांच लाख आबादी को लो-वोल्टेज व बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलेगी लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। गोमतीनगर, इंदिरानगर व चिनहट के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और आने वाले समय में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लेसा के गोमतीनगर जोन में 10 नए बिजली उपकेंद्र बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे करीब पांच लाख लोगों को लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से निजात मिल जाएगी।
उपकेंद्र की योजना लेसा द्वारा चिह्नित किए गए नए बिजली उपकेंद्रों को उन क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा, जहां वर्तमान में आबादी बढ़ने के कारण बिजली का ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.